फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर विजेंदर को मिली नाडा की क्लीन चिट

Tue, 16 Apr 2013 10:28 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सर विजेंदर सिंह को नाडा ने क्लीन चिट दे दी है। खेल मंत्रालय के कहने पर नाडा की ओर से लिए गए इस बॉक्सर के यूरिन व ब्लड सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने यह भी स्वीकार किया है कि विजेंदर के आउट ऑफ कंपटीशन टेस्ट के अलावा हेरोइन टेस्ट भी कराया गया है। हालांकि यह वाडा नियमों का उल्लंघन है। वाडा इस पर अपनी निगाहें भी तिरछी कर सकता है।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विजेंदर के अलावा चार अन्य बॉक्सरों के लिए आउट ऑफ कंपटीशन टेस्ट के तहत सभी टेस्ट कराए गए, इनमें साइकोट्रापिक सब्सटेंसेज (रिक्रिएशनल ड्रग्स जैसे हेरोइन) भी शामिल है।
विज्ञापन


उनके अनुसार, इन बॉक्सरों के सैंपल में किसी भी तरह का प्रतिबंधित ड्रग्स नहीं पाया गया है।

मुसीबतें खत्म नहीं
विजेंदर के अलावा नाडा ने जसबीर सिंह, सुरंजय सिंह, अजय राणा व देवेंद्रो सिंह के सैंपल लिए थे। हालांकि खेल मंत्रालय की ओर से विजेंदर को नाडा के टेस्ट के आधार पर क्लीन चिट दे दी गई है। लेकिन इस बॉक्सर की मुसीबतें अभी भी खत्म नहीं हुई हैं।

पंजाब पुलिस पहले ही कह चुकी है कि वह नाडा के टेस्ट पर नहीं बल्कि उनकी ओर से कराए गए फॉरेंसिक टेस्ट को ही जांच का आधार मानेगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस संबंध में पंजाब पुलिस ने अपने इरादों से खेल मंत्रालय को भी अवगत करा दिया है।

नाडा ने विजेंदर के यूरिन व ब्लड के अलावा पसीने का भी सैंपल लिया था। लेकिन वह बालों की तरह एनडीटीएल पसीने का भी टेस्ट नहीं कर सकती है। जिसके चलते सिर्फ इन्हीं दोनों सैंपलों की टेस्टिंग कराई गई है।

दूसरी ओर खेल मंत्रालय ने आउट ऑफ कंपटीशन टेस्ट के तहत हेरोइन का टेस्ट कराने की बात स्वीकार कर मुसीबतें खड़ी कर ली है।

वाडा पहले ही साफ कर चुकी है कि आउट ऑफ कंपटीशन टेस्ट के तहत हेरोइन का टेस्ट नहीं हो सकता है। वाडा इस मामले में नाडा के अलावा टेस्ट करने वाली देश की एकमात्र मान्यता प्राप्त लैब एनडीटीएल से भी स्पष्टीकरण मांग सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें