फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड वार-3: पेशेवर मुक्केबाजी में विजेंदर का विजयी आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार को मैनचेस्टर एरिना में प्रो सर्किट के अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के सोनी व्हाइटिंग को एकतरफा अंदाज में पराजित कर दिया।
विज्ञापन


पेशेवर मुक्केबाजी में भारतीय मिडिलवेट मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शायद इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद भी नहीं की होगी। वर्ल्ड वार-3 के नाम से बहुचर्चित मुकाबले में विजेंदर ने सोनी व्हाइटिंग को तीसरे राउंड में ही हरा दिया।

तीनों राउंड में भारतीय मुक्केबाज का ही पलड़ा भारी रहा। विजेंदर ने दिखा दिया कि बात अगर रिंग में पंच लगाने की हो तो वह हर फारमेट में माहिर हैं मुक्केबाजी चाहे एमेच्योर हो या प्रोफेशनल।
विज्ञापन


तिरंगे के रंग से सजी पोशाक पहनकर उतरे विजेंदर ने पहले राउंड में बेहतरीन लेफ्ट हुक लगाया। आक्रामक तेवरों से शुरुआत करने वाले सोनी को जल्द ही डिफेंस पर उतरना पड़ा। विजेंदर के पंच से बचने के लिए उनके करीब रहने की कोशिश में रेफरी ने कई बार सोनी को चेतावनी भी दी। उसके बाद विजेंदर ने एक दमदार राइट पंच लगाया।

पहले राउंड में बढ़त हासिल करने के बाद दूसरे राउंड में भी विजेंदर के आक्रामक तेवर जारी रहे। तीसरे राउंड में सोनी ने आक्रामक रुख अपनाया लेकिन विजेंदर ने अच्छा रक्षण कर प्रतिद्वंद्वी के पंचों से अपने को बचाया और फिर पलटवार करते हुए दनादन मुक्के बरसाए।

पहले राइट पंच फिर लेफ्ट पंच और फिर जैसे ही सीधा पंच जड़ा रेफरी ने मुकाबला रोक दिया। इस तरह चार राउंड का मुकाबला विजेंदर ने तीन राउंड में ही जीत लिया।
विज्ञापन

प्रो सर्किट में विजेंदर की पहली फाइट

एमेच्योर मुक्केबाजी में ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप पदक जीत चुके विजेंदर सिंह की प्रो सर्किट में यह पहली फाइट थी जबकि इंग्लैंड के कैंट में जन्मे सोनी व्हाइटिंग का चौथा मुकाबला।

भारतीय मुक्केबाज ने दिखाया कि क्यों उनके ट्रेनर ली बियर्ड ने उनमें इतना विश्वास दिखाया था कि पेशेवर मुक्केबाजी में पहले मुकाबले के बावजूद विजेंदर के दमदार पंच और तकनीक बेहतरीन है और यह सोनी व्हाइटिंग पर भारी पड़ सकती है। पिछले साल अपने तीन में से एक मुकाबला नॉकआउट जीतने वाले सोनी शनिवार को विजेंदर इस मुकाबले के लिए एक महीने से मैनचेस्टर में कड़ी तैयारी कर रहे थे।

वह जिम में आठ से दस घंटे लगा रहे थे जिसमें वर्कआउट के अलावा जिम एक्सरसाइज, तैराकी और रिंग में कड़ा अभ्यास शामिल रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें