फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक हीरो विजय कुमार ने जीता स्वर्ण

Mon, 31 Dec 2012 12:36 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पिस्टल निशानेबाज विजय कुमार ने यहां डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 56वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में रविवार को रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


विजय ने क्वालिफिकेशन में 572 और फाइनल राउंड में 25 का स्कोर किया। नौसेना के हरप्रीत सिंह (569 और 21) ने रजत और सेना के पेम्बा तमांग (572 और 18) ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुषों की थ्री पोजीशन स्पर्धा में सेना के सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने 1158 और 97.9 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता।

ओलंपियन संजीव राजपूत (1154 और 97.6) को रजत और सेना के चैन सिंह (1150 और 100.4) ने कांस्य जीता। एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में पंजाब की हीना सिद्धू ने 383 और 99.5 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें