फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Chess League: विदित गुजराती ने किया उलटफेर, विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराने वाले चौथे भारतीय बने

Wed, 22 Feb 2023 01:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

कार्लसन को हराने के बाद गुजराती भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रागनानंदा, डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी के खास क्लब में शामिल हो गये। 
विज्ञापन
विदित गुजराती और मैग्नस कार्लसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने प्रो शतरंज लीग के मैच में नार्वे के मौजूदा विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराकर उलटफेर किया। यह कार्लसन पर उनकी पहली जीत है। ‘इंडियन योगीज’ के लिये खेलते हुए गुजराती ने दुनिया के नंबर एक कार्लसन द्वारा की गयी गलतियों का पूरा फायदा उठाया।
विज्ञापन


कार्लसन प्रो शतरंज लीग में ‘कनाडा चेसब्रास’ की ओर से ‘प्रो शतरंज लीग’ में खेल रहे हैं। दुनिया भर की टीमों के लिये इस ऑनलाइन टूर्नामेंट में 16 टीमें रैपिड गेम खेल रही हैं और 150,000 अमेरिकी डॉलर के पुरस्कार पूल के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। गुजराती (28 वर्ष) ने काले मोहरों से खेलते हुए जीत हासिल की और अपने प्रतिद्वंद्वी पर तकनीकी रणनीति से जीत हासिल की।



गुजराती ने पांच बार के मौजूदा विश्व चैम्पियन कार्लसन पर जीत के बाद ट्वीट किया, ‘‘अभी अभी विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराया।’’ उन्होंने मैच के बाद कहा "हमने बहुत कड़ा संघर्ष किया, और मुझे लगता है कि मेरे लिए सबसे अच्छी बात शीर्ष पर काबिज मैग्नस कार्लसन को हराना रहा।"
विज्ञापन


इस तरह कार्लसन को हराने के बाद वह साथी भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रागनानंदा, डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी के खास क्लब में शामिल हो गये। उनसे पहले इन तीनों भारतीयों ने 2022 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में नार्वे के सुपरस्टार पर जीत हासिल की थी। प्रागनानंदा कई बार कार्लसन को हरा चुके हैं। विश्व चैंपियन खिलाड़ी के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें