विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन अपने खेल से प्यार करने के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी काफी पसंद करती हैं। उन्होंने कई बार यह कहा कि वह सलमान की बड़ी फैन हैं और वह उनसे मिलना चाहती हैं। निकहत का यह सपना अब पूरा हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सलमान खान के साथ डांस कर रही हैं।
निकहत ने सलमान की फिल्म 'लव' के गाने 'साथिया तूने क्या किया' पर उनके साथ डांस किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि उनका सपना पूरा हो गया है। वीडियो में सलमान काले रंग की पैंट के साथ सफेद शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वह गाने को गुनगुना भी रहे थे। जरीन ने कहा कहा कि उनका इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ।
ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप के एक मैच की टिकट की कीमत लाखों में, जानें कहां देखें मैच
जरीन ने मई में फ्लाईवेट (52 किग्रा) वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में कहा था, ''वह उनकी बड़ी फैन हैं। फैन क्या, एसी समझ लो। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। शायद वह मेरा ही इंतजार कर रहे हैं। मैं उनकी फिल्म हम साथ-साथ हैं को देखने के बाद उन्हें पसंद करनी लगी थी। 90 के दशक के सलमान के चेहरे पर मासूमियत थी। मैं उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रही हूं।"
ये भी पढ़ें: FIFA WC 2022: फीफा विश्व कप के ब्रांड एंबेसडर बोले- समलैंगिकता एक मानसिक विकृति, बच्चों को ऐसे लोगों से बचाएं
राष्ट्रमंडल खेलों की लाइट फ्लाईवेट चैंपियन निकहत जरीन 2024 के पेरिस ओलंपिक तक 50 किग्रा भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। जरीन राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 52 से 50 किग्रा भार वर्ग में आई थीं। अब वो इसी में आगे बढ़ेंगी। वह 52 किग्रा में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थीं।