फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पाकिस्तान हॉकी टीम अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंची, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में लेगी हिस्सा

Tue, 01 Aug 2023 06:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Asian Hockey Champions Trophy: भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत तीन अगस्त को चीन के खिलाफ करेगी। वहीं, पाकिस्तान का पहला मैच उसी दिन मलयेशिया से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच नौ अगस्त को मैच होगा।
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान हॉकी टीम सोमवार (एक अगस्त) को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंची। पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 2011 से हर साल एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा किया जाता है। इसमें एशिया की शीर्ष छह हॉकी टीमें शामिल होती हैं। यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में होता है। इस बार चेन्नई को इसकी मेजबानी मिली है। वहां तीन से 12 अगस्त तक यह टूर्नामेंट चलेगा।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से सबसे सफल टीमें हैं। दोनों ने तीन-तीन बार खिताब पर कब्जा किया है। भारत 2011 और 2016 में जीता है। वहीं, पाकिस्तान ने 2012 और 2013 में जीत हासिल की थी। 2018 में दोनों टीमें संयुक्त विजेता बनी थीं और पिछली बार 2021 में दक्षिण कोरिया ने खिताब पर कब्जा किया था। यह पहला अवसर है जब भारत टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इस बार भारत-पाकिस्तान के अलावा चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलयेशिया की टीमें खेलेंगी।
Trending Videos

खेल के माध्यम से मजबूत होंगे रिश्ते: पाकिस्तानी कोच
पाकिस्तान हॉकी टीम के कोच मुहम्मद सकलैन ने कहा, ''टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए चेन्नई जा रही है और पूरे एशिया से टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी। खेल के माध्यम से हम अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की उम्मीद करते हैं। मेरा मानना है कि खेल और फिल्म उद्योग के माध्यम से भारत के साथ हमारे रिश्ते मजबूत होंगे। दोनों देशों के लोगों के दिल बड़े हैं और वे अपने मेहमानों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं।''

पाकिस्तान कप्तान ने क्या कहा?
पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान मुहम्मद उमर भुट्टा ने कहा, "टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगी। खेल एक अच्छी चीज है, यह दूसरों के साथ आपके रिश्ते बनाने में मदद करता है। ढेर सारे खेल होने चाहिए।" राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। ग्रुप की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। वहीं, बाकी बची दो टीमों के बीच पांचवें स्थान के लिए मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

नौ अगस्त को भारत-पाकिस्तान मुकाबला
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत तीन अगस्त को चीन के खिलाफ करेगी। वहीं, पाकिस्तान का पहला मैच उसी दिन मलयेशिया से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच नौ अगस्त को मैच होगा। यह लीग राउंड का आखिरी मुकाबला होगा। इसके बाद 11 अगस्त को दो सेमीफाइनल और 12 अगस्त को फाइनल मैच का आयोजन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें