रेड बुल के जर्मन ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल ने यहां सत्र की अंतिम फार्मूला वन रेस ब्राजीलियन ग्रां प्री में छठवां स्थान हासिल करने के साथ ही सबसे कम उम्र में लगातार तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। मैकलारेन के जेसन बटन ने इस रेस को अपने नामकिया।
25वर्षीय वेटल को लगातार तीसरा विश्व खिताब जीतने के लिए इस रेस में चौथे स्थान पर आने की जरूरत थी लेकिन छठवें स्थान पर रहने के बावजूद वह खिताब कब्जाने में सफल रहे क्योंकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी फरारी के स्पेनिश ड्राइवर फर्नांडो अलोंसो अंतिम रेस जीतने में नाकाम रहे।