फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंधीर ग्रुप के उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस

Mon, 26 Nov 2012 11:12 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव से रंधीर सिंह ग्रुप के उम्मीदवारों ने नाम वापस लेना शुरू कर दिया है। पांच दिसंबर को होने वाले इस चुनाव में खड़े इस गुट के तकरीबन 12 उम्मीदवारों ने सोमवार को नाम वापस ले लिए। अब प्रमुख उम्मीदवारों में सिर्फ तमिलनाडु के मुरुगन बचे हैं, जो सेक्रेटरी जनरल के लिए ललित भनोट के खिलाफ खड़े हैं। लेकिन कुछ दिनों में उनके भी नाम वापस लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जहां अब यह चुनाव महज औपचारिकता बचे हैं, वहीं अभय चौटाला समेत उनके गुट के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। लेकिन इसके साथ ही इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) की ओर से आईओए पर लगने वाले प्रतिबंध की संभावनाएं भी प्रबल हो गई हैं।

आईओसी पहले ही साफ कर चुकी है कि चुनाव होने की स्थिति में आईओए पर प्रतिबंध लगना तय है। सोमवार को रंधीर गुट के जनार्दन सिंह गहलोत, जगदीश टाइटलर, उनकी बेटी सुनैना कुमारी, उनके भतीजे एनआरएआई अध्यक्ष रणइंदर सिंह, रकीबुल हुसैन, मुकेश कुमार, राजा सिद्धू, जान खारशिंग, शारदा मुरदिया ने नाम वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें