दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट, केन्या के डेविड रूडिशा और अमेरिकी बाधा धावक एरिज मेरिट को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट धावक के लिए नामित किया गया है। तीन बार के विजेता और दुनिया में बेहद लोकप्रिय धावक बोल्ट को लंदन ओलंपिक में उनकी उपलब्धि के बाद लगातार दूसरे वर्ष इस अवार्ड के लिए नामित किया गया है।
इसके अलावा 2010 के विजेता 23 वर्षीय रूडिशा को लंदन ओलंपिक में 800 मीटर में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद सर्वश्रेष्ठ एथलीट की सूची में नामित किया गया है।