12वीं अखिल भारतीय बीएसएनएल कबड्डी प्रतियोगिता यहां बुधवार से शुरू होगी। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के छह खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। इनमें राजस्थान एवं आंध्र प्रदेश के दो-दो तथा हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर के एक-एक राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल है।
लीग आधार पर खेली जा रही इस चैंपियनशिप में 11 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।