फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ट ने गैटलिन के सपनों को किया चकनाचूर

Thu, 27 Aug 2015 11:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मैं दस बार विश्व चैंपियनशिप गोल्ड मेडल जीत कर खुश हूं। ये बात जमैका के धावक उसैन बोल्ट ने बीजिंग में चल रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर का स्वर्ण पदक जीतने के बाद कही।
विज्ञापन


उन्होंने अमेरिकी धावक जस्टिन गैटलिन को 19.55 सेकेंड में दौड़ पूरी कर हरा दिया।बोल्ट ने कहा कि मैं इसलिए भी खुश हूं क्योंकि लोग यह कह रहे थे कि मैं हार जाउंगा।

उसैन ने कहा कि मुझमें जबरदस्त विशवास था, और जब तक मेरे कोच को मुझ पर यकीन है, तब तक मुझे खुद पर भी विश्वास है।
विज्ञापन

100 मीटर की दौड़ भी जीता

बताते चलें कि इस चैंपियनशिप में 100 मीटर की दौड़ भी बोल्ट ने ही जीता था। जिसमें जमैका के धावक उसेन बोल्ट ने अपने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी जस्टिन गेटलिन को सेकंड के सौंवे हिस्से से मात दी थी।

बीजिंग के बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में आयोजित इस दौड़ पर दुनियाभर के खेल-प्रेमियों की नजर थी क्योंकि बोल्ट और गेटलिन में कड़ा मुकाबला था।

देखिए वीडियो में कैसे जीते उसैन बोल्ट


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें