फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ट ने ओलंपिक में खाए हजार चिकन नगेट्स

Tue, 05 Nov 2013 01:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी आपने सोचा है कि रफ्तार के जादूगर उसेन बोल्ट की खुराक क्या है और वह कितना खाते हैं।
विज्ञापन


दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट बीजिंग (2008) और लंदन ओलंपिक (2012) में अपने दमखम का लोहा मनवा चुके हैं और दोनों ही ओलंपिक खेलों से उन्होंने छह स्वर्ण पदक जीते हैं।

क्रिकेट के दीवाने बोल्ट को एथलेटिक्स जगत में उनकी असली पहचान बीजिंग ओलंपिक से मिली थी। जमैका का यह चैंपियन एथलीट 2008 में जब बीजिंग ओलंपिक में भाग लेने गए थे तब वह 22 साल के थे।
विज्ञापन


चीनी खाना पसंद नहीं
बोल्ट को तब चीनी खाना बेहद बकवास लगा था और वह विश्व प्रसिद्ध मैक्डोनाल्ड रेस्टोरेंट पर निर्भर रहे। इसके लिए उन्होंने मैक्डोनाल्ड रेस्टोरेंट तलाशा और अपना पसंदीदा चिकन नगेट्स खाया।

विश्व रिकॉर्डधारी बोल्ट ने अपने आत्मकथा 'फास्टर देन लाइटिंग' में निजी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक बातें बताई हैं। यह किताब अगले हफ्ते बाजार में आएगी।

खाए एक हजार चिकन नगेट्स
बोल्ट ने अपने संस्मरण में लिखा कि मैंने लंच के दौरान एक के बाद एक करके 20 चिकन नगेट्स खाए। फिर डिनर में भी यही खाया। अगले दिन सुबह के नाश्ते में दो पैकेट और खाए।
विज्ञापन


दूसरे दिन लंच और डिनर भी चिकन नगेट्स ही खाए। मैंने कुछ फ्रेंच फ्राइज भी खाई। उन्होंने पूरा हिसाब लगाया और बताया कि वह बीजिंग में पूरे 10 दिन रहे और इस दौरान उन्होंने हर 24 घंटे में 100 चिकन नगेट्स खाए। इस लिहाज से उन्होंने पूरे हजार चिकन नगेट्स खाए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें