फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग पाकर बनेंगे सितारे

Tue, 05 Nov 2013 11:21 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से शहर के युवा टेनिस खिलाड़ियों को उभारने के लिए स्पेशल कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर 10 स्थित सीएलटीए में 5 से 16 नवंबर के बीच होने वाले इस कैंप में युवा टेनिस खिलाड़ियों को तराशा जाएगा।

सीएलटीए के मानद सचिव जसजीत सिंह ने बताया कि इस स्पेशल कैंप में सीएलटीए के ट्रेनी और बाहर के कुछ गिने-चुने टेनिस खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

सीएलटीए डायरेक्टर कोचिंग हेड गजेंदर सिंह ने बताया कि कैंप में खिलाड़ियों को मेड्रिड टेनिस फाउंडेशन की टेक्निकल डायरेक्टर एना सलास ट्रेनिंग देंगी।

खिलाड़ियों को यूरोप की टेनिस तकनीक के बारे में अवगत कराया जाएगा जिससे कि वह भविष्य में बेहतर प्रदर्शन
कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें