अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग यूनियन (यूएसीआई) ने घोषणा की है कि उसने उस स्वतंत्र आयोग को भंग कर दिया है, जिसका गठन उसने लांस आर्मस्ट्रांग डोपिंग प्रकरण में वैश्विन संचालन संस्था के कथित रूप से शामिल होने के आरोपों की जांच के लिए किया था।
यूसीआई ने कहा कि वह आयोग को भंग कर रहा है, जिसने पिछले हफ्ते शुक्रवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर बैठक की थी।
यूनियन ने कहा कि उसने यह फैसला इसलिए किया क्योंकि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) और अमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी (यूएसएडीए) ने जांच में उसके साथ सहयोग से इनकार कर दिया है। वैश्विक संस्था ने कहा कि इनके सहयोग नहीं करने से आयोग की रिपोर्ट को खारिज कर दिया जाएगा क्योंकि यह पूर्ण और विश्वसनीय नहीं होगी।