फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन में ‘आपरेशन पुएटरे’ डोपिंग सुनवाई शुरू

Tue, 29 Jan 2013 07:43 PM IST
मैड्रिड/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जनों साइकिलिस्टों को प्रलोभन में फंसाने वाले बड़े डोपिंग नेटवर्क का मुख्य षड्यंत्रकारी होने के आरोपी डॉक्टर और चार अन्य षड्यंत्रकारियों के खिलाफ स्पेन में सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के गवाहों में अल्बटरे कोंटाडोर भी शामिल हैं जिन्होंने 2007 और 2009 में टूर डि फ्रांस खिताब जीता।
विज्ञापन


उन्होंने अलग-अलग मामलों में दो साल के प्रतिबंध के बाद पिछले साल प्रतिस्पर्धी साइकिलिंग में वापसी की। कोंटाडोर ने इन मामलों में डोपिंग से इनकार किया था। मैड्रिड में शुरू हुई इस सुनवाई से हालांकि साइकिलिंग की विश्वसनीयता को अधिक फायदा नहीं मिलने वाला।

अमेरिकी साइकिलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग के इस इकरारनामे के बाद कि उन्हें अपने सात टूर डि फ्रांस खिताब के दौरान डोपिंग की साइकिलिंग की विश्वसनीयता को काफी धक्का लगा है। पुलिस ने 2006 में स्पेन में इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जब उसने खून की 200 थैलियां और शक्तिवर्धक तरीकों के अन्य साक्ष्य जुटाए। इस जांच को ‘आपरेशन पुएटरे’ नाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें