फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: भारत के रौनक दहिया ने जीता कांस्य, ग्रीको-रोमन के 110 किग्रा वर्ग में मिला पदक

Wed, 21 Aug 2024 11:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अम्मान (जॉर्डन)

सार

रौनक सेमीफाइनल में हंगरी के रजत पदक विजेता जेल्टन कजाको से हार गए थे। इस वर्ग में स्वर्ण यूक्रेन के इवान यानकोवस्की ने जीता, जिन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर कजाको को 13-4 से हराया।
विज्ञापन
रौनक दहिया - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के रौनक दहिया ने यहां चल रही अंडर17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 110 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में रौनक ने मंगलवार को चैंपियनशिप में तुर्किये के इमरुल्लाह कैपकन को आसानी से 6-1 से हरा दिया। यह भारत का इस टूर्नामेंट में पहला पदक रहा। रौनक वर्तमान में अपने आयु-समूह भार वर्ग में दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


इससे पहले रौनक सेमीफाइनल में हंगरी के रजत पदक विजेता जेल्टन कजाको से हार गए थे। इस वर्ग में स्वर्ण यूक्रेन के इवान यानकोवस्की ने जीता, जिन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर कजाको को 13-4 से हराया। अगर साईनाथ पारधी दो मुकाबले जीत जाते हैं तो भारत के पास 51 किग्रा रेपेचेज में दूसरे पदक का मौका होगा।

उन्हें पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के डोमिनिक माइकल मुनारेटो के खिलाफ खड़ा किया गया है। यदि वह मुकाबला जीतते हैं तो वह रेपेचेज के लिए कांस्य पदक के लिए अर्मेनियाई सर्गिस हारुत्युनन और जॉर्जिया के इउरी चैपिडेज के बीच मुकाबले के विजेता के साथ मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें