विश्व एथलेटिक्स एलीट लेबल रोड रेस, टाटा स्टील कोलकाता 25K ने आज एक बार फिर इतिहास रच दिया। इसमें केन्या के डैनियल सिमिउ एबेन्यो और इथोपिया की सुतूम असेफा केबेडे ने पुरुष और महिला वर्ग में इवेंट रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने तेज गति से प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 1.11:13 और 1.18:47 के समय के साथ अपनी दौड़ पूरी की। संयोग से, जीतने का समय अकेले 25K दौड़ के लिए "विश्व सर्वश्रेष्ठ" साबित हुआ। कोहरे से लिपटी हुई रविवार की सुबह 17,557 धावकों भारत के सबसे बड़े दौड़ प्रदर्शनों में से एक में भाग लिया। सभी ने कंधे से कंधा और कदम तालों से कोलकाता की सड़कों पर गर्माहट पैदा कर दी।
हालांकि, 25K वर्तमान में आधिकारिक विश्व रिकॉर्ड के लिए सूचीबद्ध दूरी नहीं है। स्टैंड-अलोन 25K दौड़ के लिए पहले विश्व सर्वश्रेष्ठ डेनिस किमेटो (2012) द्वारा 1:11:18 और मैरी जेपकोसगेई केटनी (2010) द्वारा 1:19:53 थे। ये दोनों ही केन्या से थे। पुरुष वर्ग में टाटा स्टील कोलकाता 25K का इवेंट रिकॉर्ड 1:12:49 के समय के साथ केन्या के लियोनार्ड बारसोटन के नाम पर था, जबकि महिलाओं का रिकॉर्ड 1:21:04 के समय के साथ बहरीन की देसी जीसा के नाम पर था। आज की जीत के साथ ही एबेन्यो और केबेड ने यूएस $100,000 की पुरस्कार राशि प्राप्त की और साथ ही प्रत्येक को 7500 का विजेता चेक और 3000 अमेरिकी डॉलर का बोनस प्राप्त किया।
एबेन्यो के बाद दूसरे स्थान पर विक्टर किप्रुतो टोगोम (केन्या) ने भी 1:12:26 के साथ पिछले इवेंट रिकॉर्ड को बेहतर किया। उसके बाद इथोपिया के टेस्फेय डेमेके (1:13:36) तीसरे स्थान पर रहे। यह दो पुरुष अंतरराष्ट्रीय धावकों एबेन्यो और टोगोम के बीच एक रोमांचक दौड़ थी। दोनों ने शुरू से ही गति पकड़ी और एक साथ आमने-सामने आ गए। एबेन्यो, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में बुडापेस्ट वर्ल्ड्स (10,000 मीटर) और रीगा में वर्ल्ड हाफ-मैराथन चैंपियनशिप में दो महत्वपूर्ण रजत पदक हासिल किए थे, ने ज्यादातर मौकों पर 15K को पार करने के बाद 43:01 के समय के साथ मैदान का नेतृत्व किया।
हालांकि उस चरण के दौरान टोगोम ने उनसे आगे निकलने की कोशिश की, लेकिन एबेन्यो ने ऐसा नहीं होने दिया और 19K (59:12) के बाद अपनी गति बढ़ा दी और आगे निकल गए। जीत के बाद भावुक एबेन्यो ने कहा, भगवान की कृपा से मैं इवेंट रिकॉर्ड तोड़ने के लिए यहां कुछ विशेष करने में सक्षम हुआ। मुझे यहां आमंत्रित करने के लिए मैं अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं। मैं यह जीत अपनी प्रेमिका को समर्पित करता हूं, जिनके समर्थन और प्रोत्साहन ने मुझे आज यहां तक पहुंचने में मदद की।
इसी तरह से महिलाओं की दौड़ में केबेडे ने महिलाओं की दौड़ में येहुआलाव को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। 2020 में हाफ-मैराथन विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता इथोपिया की यालेमज़ेरफ़ येहुआलॉ (24) ने कोलकाता में 25K में अपनी शुरुआत की। उन्हें इस बार का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालाँकि, उनकी टीम के साथी सुतूम असेफ़ा केबेडे के मन में अन्य योजनाएँ थीं। हाल ही में 29 साल के हुए केबेडे को येहुआलॉ की तरह वैश्विक मंच पर कोई महत्वपूर्ण जीत नहीं मिली। केबेडे ने आठ साल पहले बर्लिन में बिग-25 में 1:21:55 का समय लेकर विजेता के रूप में अपना नाम दर्ज कराया था, जो उस समय के सर्वश्रेष्ठ समय में से एक माना जाता था।
इस दूरी पर केवल अपनी दूसरी दौड़ में दौड़ते हुए, केबेडे दौड़ के अंतिम चरण तक अपने हमवतन के साथ आगे रहीं और अंतिम किलोमीटर पर दबाव बनाकर 1:18:47 में जीत हासिल की। येहुआलाव (1:19:26) और केन्या की बेट्टी चेपकेमोई किबेट (1:21:43) उनके पीछे रहीं।
यह इस दूरी पर महिला धावकों द्वारा चौथा सबसे तेज़ समय था, हालांकि उनसे पहले तीन महिलाओं ने मैराथन के दौरान बेहतर समय हासिल किया था। इवेंट रिकॉर्ड तोड़ने के बाद रोमांचित केबेडे ने कहा, मैं तेज दौड़ना चाहता था, लेकिन अंत में, मैं अपनी टाइमिंग से खुश हूं। अच्छे मौसम की स्थिति के साथ यह एक अच्छा कोर्स है जिससे मेरे लिए यह आसान हो गया है।