विश्व के नंबर दो अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को फार्मर्स इंश्योरेंस ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। यह उनका 75वां पीजीए टूर खिताब है।
वुड्स ने अंतिम राउंड में पार 72 का कार्ड खेला लेकिन वह कुल 14 अंडर 274 के स्कोर के साथ खिताब कब्जाने में सफल रहे। गत चैंपियन अमेरिका के ब्रेंट स्नेडेकर और उनके हमवतन जोश टीटर दस अंडर 278 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।
खिताब जीतने के बाद वुड्स ने कहा कि अंतिम राउंड में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। तीन घंटे में नो होल खेले। शुरूआत में कुछ गलतियां भी की। लेकिन पहले राउंड में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण खिताब जीतने में सफल रहे।
उन्होंने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से काफी उत्साहित हैं। जीत एक सुखद एहसास होता है। इससे आत्मविश्वास बढा है और अब वह इस साल को लेकर बेहद उत्साहित हैं।