उदीयमान शटलर पीवी सिंधु और आरएमवी गुरुसाई दत्त ने सीधे गेम में जीत दर्ज करके यहां वेनकिना अंजनी देवी मेमोरियल अखिल भारतीय सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग का खिताब जीता।
दुनिया में 16वें नंबर और यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त सिंधु ने सातवीं वरीय अरुंधति पंतावाने को 21-13, 21-19 से हराया। पुरुष सिंगल्स के फाइनल में तीसरी वरीय और दुनिया में 38वें नंबर के गुरुसाई दत्त ने शीर्ष वरीय साई प्रणीत को 21-19, 21-14 से हराया।