किसी खिलाड़ी के लिए इससे बुरा क्या हो सकता है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड का वर्ल्ड कप मैच देखने जाए और अपना दांत ही तुड़वा बैठे।
हम यहां बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे सफलतम गोल्फर टाइगर वुड्स के बारे में। वुड्स जिन्हें कैमरे कभी मीडिया के पसंद नहीं रहे हैं और अब इन्हीं कैमरों ने उन्हें एक तगड़ा झटका दे दिया। इस बार उन्हें अपनी दांत तुड़वाकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी।
वुड्स के सामने का एक दांत टूट गया है। वुड्स के एजेंट का कहना है कि दूर्घटनावश एक बड़े वीडियो कैमरा उनके मुंह के पास लगा और दांत टूट गया। वह अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करने के लिए अचानक इटली पहुंच गए जहां वह अपना 63वां खिताब जीतने की तैयारी में जुटी थीं।
कैसे, कब और कहां हुई यह घटना!
यह घटना उस समय हुई जब महान गोल्फर टाइगर वुड्स सोमवार को सभी को चौंकाते हुए इटली पहुंच गए। वह वहां अपनी नई गर्लफ्रेंड लिंडसे वॉन का मुकाबला देखने पहुंचे, जहां वह अपने रिकॉर्ड 63वें वर्ल्ड कप खिताब को हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही थीं। दोनों के बीच 2 साल से रोमांस चल रहा है।
वुड्स के मुंह की सामने वाली दांत वाली तस्वीर जल्द ही हर ओर चर्चा का विषय बन गई। एक्सेल स्पोटर्स के मार्क स्टेनबर्ग ने ई-मेल के जरिए बताया, "इटली में वर्ल्ड कप मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरना पोडियम पर फोटोग्राफरों की बड़ी भीड़ थी, इस बीच कंधे पर रखने वाले वीडियो कैमरा के साथ एक मीडियाकर्मी आया और धक्का देते हुए स्टेज पर चढ़ गया। इसके बाद जैसे ही वह मुड़ा कैमरा टाइगर वुड्स के मुंह से टकरा गया।" उन्होंने आगे कहा, "वुड्स के दांत का टूटना महज एक दुर्घटना थी।"
वुड्स ने दांतों के कंकाल को दर्शाने वाले एक स्कार्फ से मुंह को ढक रखा है, इसके अलावा उन्होंने चश्मा और कैप भी लगा रखा है। टूटे हुए दांत से फोटे तब लिए जा सके जब स्कार्फ नीचे हो गया। (फोटोः EPA डेलीमेल डॉट को डॉट यूके से साभार)
63वां वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली गर्लफ्रेंड वॉन ने जताया अफसोस
मार्क स्टेनबर्ग जो टाइगर वुड्स के साथ बने हुए थे इस बारे में कुछ भी नहीं बताया कि वह अपने दांत की जगह कोई नया दांत लगवाएंगे या नहीं। गोल्फ की दुनिया के इस सबसे बड़े गोल्फर और कैमरामैनों की पसंदीदा रहे वुड्स को अगले हफ्ते फोनिक्स ओपन से मैदान में उतरना है और ऐसे में जब वह मुस्काराएंगे तो उनके दांत के बारे में पता चल सकेगा।
वुड्स का कैमरा के साथ पुराना इतिहास है, उनके खेल के दौरान कैमरामैन उनके हर एक पल की तस्वीरें निकलते रहते हैं। उनके एक्शन को दिखाते कई तस्वीरें बेहद लोकप्रिय भी रहीं।
दूसरी ओर, वुड्स की गर्लफ्रेंड लिंडसे वॉन ने स्की रेस में रिकॉर्ड 63वीं बार वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस घटना पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि वुड्स के इस दौरे के दौरान उनका दांत टूट गया लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा, "मैंने इसे होते हुए नहीं देखा, लेकिन मैं अंदाजा लगा सकती हूं कि फोटोग्राफर ने उन्हें कैमरे के साथ हिट किया होगा तभी यह दांत टूट गया। यह बहुत बुरा हुआ क्योंकि वह कई घंटों की लंबी यात्रा के बाद यहां आए थे।" 30 साल की वॉन ने अपने करियर का 63वां वर्ल्ड कप खिताब जीता है। उन्होंने 35 साल के आर्मेनिया के मोसेर प्रोल के 62 खिताब के रिकॉर्ड को तोड़ा है। अल्पाइन स्कीइंग के इतिहास में वॉन सबसे सफल खिलाड़ी बन गई हैं।
हालांकि आयोजकों ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। उनके अनुसार मीडिया के धक्का-मुक्की के साथ यह घटना नहीं घटी।