माता-पिता को बंदूक के दम पर बनाया बंधक
पुलिस के मुताबिक, जॉन और माइक नहोंगवे पर 90 हजार डॉलर के सामान चोरी करने तथा कोवेंट्री के माता-पिता को बंदूक की नोक पर बंधक बनाने का आरोप है। चोरी की गई वस्तुओं में आभूषण, आग्नेयास्त्र और जिम्बाब्वे की पूर्व ओलंपिक तैराक कोवेंट्री के करियर से जुड़ी कुछ स्मृति चिन्ह के साथ ही 15,000 अमेरिकी डॉलर की नकदी शामिल है।
कोवेंट्री के ओलंपिक के कपड़े भी चुराए
पुलिस और कोवेंट्री के परिवार ने हालांकि यादगार वस्तुओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन वस्तुओं में कोवेंट्री के कुछ ओलंपिक कपड़े शामिल थे। पुलिस ने बताया कि नहोंगवे भाइयों ने कोवेंट्री के माता-पिता को हरारे में अपने घर पर जूतों के फीतों से बांध दिया था। यह स्पष्ट नहीं है कि कोवेंट्री उस समय जिम्बाब्वे में थीं या नहीं।
Jay Shah: '2028 ओलंपिक से पहले आपके साथ काम करने को लेकर तत्पर', आईओसी की नई अध्यक्ष कोवेंट्री से बोले जय शाह
आईओसी की नई अध्यक्ष चुनी गईं कोवेंट्री
41 वर्षीय कोवेंट्री को यूनान में आईओसी का नया अध्यक्ष चुना गया। कोवेंट्री को गुरुवार को IOC का 10वां अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स के प्रमुख सेबेस्टियन को और स्पेनिश खेल प्रशासक जुआन एंटोनियो समरंच जैसे अन्य लोगों को पीछे छोड़ दिया। कोवेंट्री आईओसी अध्यक्ष बनने वाली पहली अफ्रीकी बन गईं।
CWG 2030: राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत ने लगाई बोली, 2010 में आखिरी बार हुआ था देश में आयोजन
2018 से जिम्बाब्वे की खेल मंत्री हैं कोवेंट्री
कोवेंट्री 131 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अध्यक्ष हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय ओंलपिक समिति (आईओसी) के निवर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाक का पसंदीदा भी माना जाता है। कोवेंट्री 23 जून को पदभार ग्रहण करेंगी। कोवेंट्री दो बार की ओलंपिक तैराकी चैंपियन हैं, जिन्होंने 2016 में संन्यास लेने से पहले पांच ओलंपिक खेलों में भाग लिया था। वह 2018 से जिम्बाब्वे की खेल मंत्री भी है।