फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने पाक खिलाड़ियों को किया वीजा देने से इंकार, कहा आतंकवाद और खेल एक साथ नहीं

Wed, 03 May 2017 07:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विजय गोयल - फोटो : getty
विज्ञापन
भारत द्वारा पाकिस्तान के पहलवानों और स्कवैश खिलाड़ियों को वीजा देने से इंकार करने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध तभी सुधर सकते हैं जब पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम लगाएगा।
विज्ञापन


पाकिस्तानी पहलवानों और स्कवैश खिलाड़ियों को भारत में अगले सप्ताह आयोजित हो रही एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेना था लेकिन भारत ने उन्हें वीजा देने से इंकार कर दिया है। पिछले साल लखनऊ में आयोजित एफआईएच जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा नहीं दिया गया था। 

खेल मंत्री ने कहा है कि आतंकवाद और खेल एक साथ नहीं चल सकते पाकिस्तान को यह बात समझनी होगी। भारत-पाक संबंधों में सुधार तभी हो सकता है जब पाकिस्तान आतंकवादियों को मदद देना बंद करे।  
विज्ञापन


गोयल ने कहा हमने यह निर्णय पाकिस्तान पर दबाव डालना के लिए लिया है। इस निर्णय से हमें कोई नुकसान नहीं है। पाकिस्तान के साथ खेल संबंध तोड़ने पर पाकिस्तानी आवाम अपनी सरकार पर आंतकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव डालेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें