फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकी भांबरी टेनिस रैंकिंग में शीर्ष सौ खिलाड़ियों से बाहर

Sat, 05 Mar 2016 12:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
युकी भांबरी
विज्ञापन
दिल्ली ओपन एटीपी चैलेंजर के पहले दौर में बाहर होने के कारण यूकी भांबरी को आठ स्थान का नुकसान उठाना पड़ा और वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष सौ खिलाड़ियों से बाहर हो गए।
विज्ञापन


जारी ताजा रैंकिंग में वह 107वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यूकी को दिल्ली ओपन के पहले राउंड में बेल्जियम के जोरिस डि लूरे से हार का सामना करना पड़ा था।

पिछले साल यूकी इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। इस बार दिल्ली ओपन में उपविजेता रहे साकेत मिनेनी को आठ स्थान का फायदा हुआ है और वह अपने कैरियर की श्रेष्ठ 158वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

यूकी और साकेत को पिछले हफ्ते सरकार ने राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) से क्रमश: 37 और 36 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

भूपति को युगल में 61 स्थान का फायदा 
इस बीच चोटों से उबरकर वापसी करने वाले 41 वर्षीय महेश भूपति 61 स्थान का सुधार करते हुए युगल रैंकिंग में 226वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भूपति ने यूकी भांबरी के साथ मिलकर दिल्ली ओपन का युगल खिताब जीता। भांबरी युगल में 198वें नंबर पर आ गए हैं।

पिछली बार के विजेता सोमदेव देववर्मन इस बार दिल्ली ओपन में नहीं उतरे और वह 87 स्थान लुढ़ककर 279 पर पहुंच गए। युगल में रोहन बोपन्ना शीर्ष आठ खिलाड़ियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें