फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ले और बेरांकिस टाटा ओपन महाराष्ट्र के सेमीफाइनल में पहुंचे

Sat, 08 Feb 2020 06:54 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tennis
विज्ञापन

जिरी वेस्ले और दूसरे वरीय रिकार्डस बेरांकिस ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एटीपी टाटा ओपन महाराष्ट्र के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चेक गणराज्य के वेस्ले ने क्वार्टर फाइनल में बेलारूस के इलिया इवाशका को 2-6, 6-1, 7-6 से और लिथुआनिया के बेरांकिस ने जापान के युइची सुगिता को 4-6, 7-6, 6-2 से पराजित किया। भारत की खिताब की एकमात्र उम्मीद रामकुमार रामनाथन और पूरव राजा की जोड़ी पर जो युगल के सेमीफाइनल में शनिवार को जोनाथन एर्लिच और आंद्रेई वासिलेवस्की की तीसरी वरीय जोड़ी से खेलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें