फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन मिलमैन को हराकर नडाल अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

Wed, 28 Aug 2019 10:36 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रफेल नडाल - फोटो : social Media
विज्ञापन

रफेल नडाल ने जॉन मिलमैन के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ चौथे अमेरिकी ओपन खिताब के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की, लेकिन पुरुष एकल के पहले दौर में कई शीर्ष वरीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


स्पेन के दूसरे वरीय और 2010, 2013 तथा 2017 के चैंपियन नडाल ने लगभग दो घंटे में ऑस्ट्रेलिया के दुनिया के 60वें नंबर के खिलाड़ी मिलमैन को 6-3, 6-2, 6-2 से हराया। 

दुनिया के शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल चार खिलाड़ियों डोमीनिक थिएम, स्टीफानोस स्टिपास, केरेन खचानोव और रोबर्टो बतिस्ता आगुत को मंगलवार को हार का सामना करना पड़ा जिससे नडाल का फाइनल तक का सफर कुछ आसान होता दिख रहा है।
विज्ञापन


दो बार के फ्रेंच ओपन उप विजेता थिएम को इटली के थामस फाबियानों के हाथों 6-4, 3-6, 6-3, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। थिएम इससे पूर्व विंबलडन के भी पहले दौर में बाहर हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें