फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चैंपियन एंडी मरे ने जीत के साथ एकल में की वापसी, फ्रांस के इमरान को हराया

Tue, 27 Aug 2019 02:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंडी मरे - फोटो : social media
विज्ञापन

स्काटलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता एंडी मरे ने लंबे समय बाद एकल मुकाबलों में पहली जीत दर्ज की। मरे को हालांकि यह जीत यूएस ओपन में नहीं मिली। उन्होंने दूसरे स्तर के चैलेंजर प्रतियोगिता 'रफा नडाल ओपन' में फ्रांस के 17 साल के इमरान सिबिल्ले को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-1 से हराया। 

विज्ञापन


जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में बाहर होने के बाद मरे ने दूसरी बार कूल्हे की सर्जरी करायी थी। 

इसके बाद उन्होंने जून में क्वीन्स प्रतियोगिता में युगल मुकाबलों के साथ प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की। पिछले महीने सिनसिनाटी ओपन में उन्होंने वापसी के बाद पहला एकल मुकाबला खेला था जहां रिचर्ड गास्केट ने उन्हें सीधे सेटों में हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें