सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने गुरुवार को सभी अटकलों पर विराम लगाते साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में खेलने की पुष्टि कर दी। यह कोरोना महामारी के बाद खेला जाने वाला पहला ग्रैंड स्लैम होगा, इससे पहले विंबलडन इस बीमारी की बलि चढ़ चुका है। 17बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने कहा कि मैं अपनी प्रतिभागिता की घोषणा करते हुए बेहद खुश हूं। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, 'यह फैसला मेरे लिए कतई आसान नहीं था।