फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 वर्षीय कोको गॉफ ने दूसरी वरीय आर्याना को हराया, क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Thu, 13 Aug 2020 12:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Coco Gough - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अमेरिका की 16 वर्षीय खिलाड़ी कोको गॉफ ने बुधवार को दूसरी वरीय आर्याना सबालेंका को 7-6, 4-6, 6-4 से शिकस्त देकर लेक्सिंगटन टेनिस ‘टॉप सीड ओपन’ के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। गॉफ ने हालांकि यह जीत शुरू में कुछ खराब सर्विस से उबरते हुए हासिल की और शीर्ष 15 प्रतिद्वंद्वी पर यह उनके करियर की तीसरी जीत है। 

विज्ञापन


गॉफ ने करीब तीन घंटे तक चले मुकाबले में 10 डबल फॉल्ट किए और सात बार उनकी सर्विस टूटी। सबालेंका रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज हैं और कोरोना वायरस के बाद अमेरिका में पहले पेशेवर टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली महिला खिलाड़ियों में नौंवे नंबर की सेरेना विलियम्स के बाद दूसरे नंबर पर हैं। गॉफ 53वें स्थान पर हैं लेकिन अब वह शीर्ष 50 में वापसी कर लेंगी। अब गॉफ का सामना शुक्रवार को आठवीं वरीय ओन्स जाबेर से होगा जिन्होंने ओल्गा गोर्वतसोवा को 3-6, 6-2, 6-4 से हराने के दौरान 10 ऐस लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें