जैमी मरे और माटेक-सैंड्स की जोड़ी ने यूएस ओपन मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने ताइवान के चैन हाओ-चिंग और न्यूजीलैंड के माइकल वीनस की जोड़ी को सीधे सेट में 6-2, 6-3 से हराया। इस जीत ने मरे का नाम अग्रणी युगल प्रतिद्वंद्वियों के रूप मे शामिल कर दिया।
ब्रिटेन के जैमी मरे ने अमेरिकी बेथानी माटेक-सैंड्स के साथ मिश्रित युगल में लगातार चौथे वर्ष यूएस ओपन का खिताब जीता। फ्लशिंग मेडोज में लगातार तीन मिश्रित खिताब जीतने वाले पहले व्यक्ति बनकर जेमी ने इतिहास रच दिया। जीत के बाद मरे ने कहा कि हमने पूरे दो सप्ताह कमाल किए। कोर्ट पर खेल को मजे के साथ खेला। मैं वास्तव में फिर से जीतने के लिए बहुत खुश हूँ।