फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशोप एआईटीए रैंकिंग टूर्नामेंट के फाइनल में, पृथ्वी सेकर से होगा मुकाबला

Sun, 08 Sep 2019 07:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टेनिस
विज्ञापन

भरत निशोप कुमार ने यहां शीर्ष वरीय दक्षिनेश्वर सुरेश को शिकस्त देकर ईनोआ आईसॉल्यूशंस एआईटीए रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई। भरत ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार तरीके से वापसी की और 1-6, 7-6, 6-4 से सेमीफाइनल मुकाबला जीता। फाइनल में भरत निशोप कुमार का सामना पृथ्वी सेकर से होगा।

विज्ञापन


पृथ्वी सेकर ने दीपक सेंतिल कुमार को आसानी से 6-2, 6-3 से पराजित किया। वहीं सुरेश और सेकर की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मोहम्मद फहाद और अहसान हुसैन की तीसरी वरीय जोड़ी को 6-3, 6-3 से हराकर युगल खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें