फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटसिपास एटीपी वॉशिंगटन ओपन के सेमीफाइनल में

Sat, 03 Aug 2019 09:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टेफानोस सिटसिपास - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी ग्रीस के स्टेफानोस सिटसिपास ने एटीपी वॉशिंगटन ओपन के क्वॉर्टरफाइनल में फ्रांस के बेनो पेयरे को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सिटसिपास ने फ्रांस के 10वें वरीय बेनो को 7-5, 6-0 से पराजित किया। अब वह ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से भिड़ेंगे जिसने स्लोवाकिया के नारबर्ट गाम्बोस को 6-3 6-3 से मात दी। 

विज्ञापन


वहीं रूस के तीसरे वरीय दानिल मेदवेदेव ने भी क्रोएशिया के छठे वरीय और 2014 अमेरिकी ओपन चैंपियन मारिन सिलिच को 6-4 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अपने पांचवें एटीपी खिताब की कोशिश में जुटे मेदवेदेव का सामना जर्मनी के पीटर गोजोवजिक से होगा जिन्होंने ब्रिटेन के 13वें वरीय कायल एडमंड को 6-3 4-6 6-3 से शिकस्त दी। 

तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एंडी मरे कूल्हे की चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद एकल मुकाबले में नहीं खेले हैं, लेकिन वह युगल में अपने भाई के साथ खेल रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह 12 अगस्त से शुरू होने वाले एटीपी सिनसिनाटी मास्टर्स में खेल सकते हैं। 
विज्ञापन


मरे और उनके भाई जेमी को 2016 रियो ओलंपिक के बाद पहली युगल प्रतियोगिता में क्वॉर्टरफाइनल में न्यूजीलैंड के माइकल वीनस और दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन ने 6-7 7-6 10-7 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें