दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने मुंबई फ्रेंचाइजी में हिस्सा खरीदा है जो दिसंबर मे टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) के दूसरे सत्र में पदार्पण करेगी। अर्जुन खादे पुरुषों में, जबकि अंकिता रैना 12 से 15 दिसंबर तक होने वाली लीग में शीर्ष महिला खिलाड़ी होंगी। कुल आठ टीमें और देश के शीर्ष 88 खिलाड़ी विभिन्न वर्ग में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे। अखिल भारतीय टेनिस संघ से मान्यता प्राप्त यह लीग महाराष्ट्र राज्य लान टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। बालीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी लीग में फ्रेंचाइजी खरीदी है। लीग की कुल इनामी राशि 60 लाख रुपये है।