फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शीर्ष सौ खिलाड़ियों में शुमार हुए सोमदेव

Tue, 24 Sep 2013 04:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के नंबर वन एकल खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन 20 महीने के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर दुनिया के शीर्ष 100 खिलाड़ियों में शुमार हो गए हैं।
विज्ञापन


सोमदेव के अलावा युवा स्टार टेनिस खिलाड़ी यूकी भांबरी ने 190 स्थानों की छलांग लगाई है।

जबकि पुरुष युगल रैंकिंग में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। लिएंडर पेस छठे, रोहन बोपन्ना सातवें और महेश भूपति दसवें स्थान पर कायम हैं।

पेस ने यूएस ओपन में डबल्स खिताब जीतने के बाद कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। महिला डबल्स रैंकिंग में सानिया मिर्जा अपने 15वें स्थान पर बनी हुई हैं।

नई वर्ल्ड रैंकिंग में सोमदेव तीन स्थान की छलांग से 98वें पायदान पर पहुंच गए। सोमदेव इससे पहले 30 जनवरी 2012 को 90वें स्थान पर थे।

उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 62वीं रैंकिंग 25 जुलाई 2011 को हासिल की थी।

यूकी ताइवान में एटीपी चैलेंजर में रविवार को फाइनल तक पहुंचे थे और इसके लिए उन्हें 75 अंकों का फायदा हुआ था। इस प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली के यूकी 190 स्थान की छलांग से 477वें से 287वें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सनम सिंह ने भी 32 स्थान की छलांग लगाई और वह 343वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अमेरिका स्थित भारतीय खिलाड़ी प्रकाश अमृतराज 14 स्थान गिरकर 277वें नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें