फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय डेविस कप टीम की कमान आनंद अमृतराज के हाथ

Sun, 22 Sep 2013 06:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एआईटीए ने पूर्व डेविस कप खिलाड़ी आनंद अमृतराज को डेविस कप टीम का नया गैर-खिलाड़ी कप्तान बनाया है।
विज्ञापन


भारतीय टेनिस टीम अगले साल एशिया/ओसेनिया ग्रुप में चीनी ताइपे से भिड़ेगी।

61 वर्षीय अमृतराज ने एसपी मिश्रा की जगह ली। मिश्रा को आठ शीर्ष खिलाड़ियों के बगावत के कारण अपना पद गंवाना पड़ा था।

आनंद की नियुक्ति का फैसला गोवा में हुई एआईटीए की कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया। वह 2014 तक कप्तान के रूप में रहेंगे।

खिलाड़ियों ने रोहित राजपाल की कप्तान के रूप में मांग की थी, लेकिन एआईटीए ने पद पर नियुक्ति तक मिश्रा को पद पर बनाए रखा था। समिति ने जीशान अली को टीम को कोच बनाए रखने का निर्णय लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें