फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंबलडन में 'ग्लैमर गर्ल्स' का जलवा कायम, हालेप और केई आगे बढ़ीं

Fri, 01 Jul 2016 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रास कोर्ट पर टेनिस सुंदरियों का जलवा कायम है। बृहस्पतिवार को लंदन के सेंटर कोर्ट पर रोमानिया की सिमोन हालेप, जर्मनी की साबिने लिसिस्की, अमेरिका वीनस विलियम्स, मैडिसन केई और जापान की मिसाकी दोई विंबलडन ग्रैंडस्लैम के तीसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहीं।
विज्ञापन


2014 की सेमीफाइनलिस्ट पांचवीं सीड सिमोन हालेप ने इटली की फ्रांसेस्का शियावोन को 6-1, 6-1 से शिकस्त देकर अगले राउंड में जगह बनाई। हालेप का अगला मुकाबला डच बाला किकी बेर्तेनस से होगा, जिन्होंने जर्मनी की मोना बार्थेल को 6-4, 6-4 से हराया।

जर्मनी की लिसिस्की ने 14वीं सीड ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसर को 6-4, 6-2 से बाहर का रास्ता दिखाया। आठवीं सीड वीनस को मिस्र की क्वालीफायर मारिया सकारी को 7-5, 4-6, 6-3 से हराने के लिए पसीना बहाना पड़ा। उनकी ही हमवतन नौवीं सीड मैडिसन कई ने बेल्जियम की क्रिस्टीना फिलिपकेंस को 6-4, 4-6, 6-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


जापान की मिसाकी दोई ने चेक गणराज्य की कारोलिना प्लिस्कोवा को 7-6, 6-3 से हराया जबकि 12वीं सीड स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो ने चेकगणराज्य की डेनिसा एलेरतोवा को 3-6, 6-2, 6-1 से हराया। 18वीं सीड अमेरिका की सलोने स्टीफेंस ने चीन की पेंग सुई को 7-6, 6-0 से शिकस्त दी।
 
विज्ञापन

एंडी मरे तीसरे राउंड में पहुंचे

एंडी मरे
पुरुषों में ब्रिटेन के एंडी मरे, छठे सीड मिलोस राओनिक, 27वें सीड जैक सॉक, 11वें सीड डेविड गोफिन, 14वें सीड रोबर्टो बौतिस्ता, 28वें सीड सैम क्वैरी और 18वें सीड जॉन इसनर भी तीसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहे।

दूसरे सीड ब्रिटेन के एंडी मरे ने ताइवान के लु येन सुन को 6-3, 6-2, 6-1 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई जबकि 19वें सीड ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टॉमिक ने माल्दोवा की राडू एल्बोट को 7-6, 6-3, 6-7, 6-3 से हराया। कनाडा के राओनिक ने इटली के आंद्रेस सेपी को 7-6, 6-4, 6-2 से हराया जबकि अमेरिका के सॉक ने नीदरलैंड के रोबिन हास को 6-1, 6-3, 6-7, 6-4 से शिकस्त दी।

बेल्जियम के गोफिन ने फ्रांसके एडुगार्ड रोजर वेसलिन को 6-4, 6-0, 6-3, 6-1 से मात दी। स्पेन के रोबर्टो को कजाखिस्तान के मिखाइल कुकुश्किन से वॉकओवर मिला जबकि अमेरिका के सैम क्वैरी ने ब्राजील के थॉमज बेलुसी को 6-4, 6-3, 6-2 से मात दी। वहीं, 13वें सीड स्पेन के डेविड फेरर को उलटफेर का सामना करना पड़ा। फेरर को फ्रांस के निकोलस माहुत के हाथों 6-1, 6-4, 6-3 से शिकस्त मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें