फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद फेडरर ने दी 'कोच' को नसीहत, कहा प्रेक्टिस जारी रखो

Thu, 30 Jun 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : Facebook
विज्ञापन
विंबलडन में रॉजर फेडरर का विजयी अभियान जारी है। फेडरर ने ब्रिटेन के मार्कस विलिस को हरा कर अगले तीसरे दौर में जगह बना ली। मगर इस जीत के बाद उन्होंने हारने वाले विलिस को नसीहत दी कि वो अपनी प्रैक्टिस जारी रखें।
विज्ञापन


दरअसल मार्कस विलिस दुनिया के 772वें रैंक के टेनिस खिलाड़ी हैं। विंबलडन के दूसरे दौर तक पहुँचना भी उनके लिए एक सपना ही था। मगर बुधवार को फेडरर से मिली हार के बाद उनका यह सपना टूट गया। मार्कस पेशेवर टेनिस खिलाड़ी नहीं, टेनिस कोच हैं, जो युवा खिलाडियों के $30 प्रति घंटे के हिसाब से कोचिंग देते हैं।

17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने विलिस को 6-0, 6-3, 6-4 से सीधे सेटों में मात दी। हार के बावजूद मार्कस विलिस खुश हैं और वो अपनी रैंकिंग में सुधार करना चाहते हैं। इसके लिए फेडरर ने उन्हें लगातार प्रैक्टिस करते रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार के बावजूद विलिस को मिलेंगे 50 हजार पाउंड

रोजर फेडरर - फोटो : Facebook
हालांकि विलिस छ: दौर जीत कर विंबलडन के पहले राउंड तक पहुँचे और इस दौरान उन्होंने दुनिया के नंबर 54 खिलाड़ी को भी हराया। यहां तक पहुँचने के लिए विलिस को 50,000 पाउंड दिए जाएंगे। विलिस को खुशी है कि हार के बावजूद उनके देशवासियों ने उनको खूब समर्थन दिया। उन्होंने मैदान में सभी का अभिवादन किया। उन्होने कहा कि यह बुधवार खास था और अगला बुधवार अलग होगा।

पहले सेट हारने के बाद विलिस ने वापसी की काफी कोशिश की, मगर तीसरी सीड फेडरर के आगे वो बेबस दिखे। लेकिन विलिस कहते हैं कि उन्हें मैदान के हर एक पल में मज़ा आया। विलिस को अपनी प्रतिभा पर पूरा भरोसा है और वो कहते हैं कि वो बेहतर बनने की कोशिश जारी रखेंगे। वो कहते हैं कि तीन साल पहले वो इतने मोटे थे कि वो खेल के बारे में सोच भी नहीं सकते थे। मगर फिर उन्होंने वजन कम कर टेनिस खेलना शुरू किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें