शीर्ष वरीय सिमोना हालेप ने अमेरिका की क्वालीफायर जेनिफर बार्टी को 6-2, 6-0 से हराकर दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका खिताबी मुकाबला कजाखस्तान की इलिना रयबाकिया से होगा। इलिना ने सर्बिया की पैट्रिक मेट्रिक को 7-6,7-6 से हराया था। क्वार्टर फाइनल में रोमानिया खिलाड़ी हालेप ने पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए बेलारूस की अर्याना सबालेंका को 3-6,6-2,6-2 से पराजित किया था।