फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना विलियम्स ने डोप टेस्ट एजेंसी पर दागे सवाल, बोली- 'मेरे साथ ही यह भेदभाव क्यों'

Thu, 26 Jul 2018 10:57 AM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
विज्ञापन

अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने डोपिंग एजेंस पर उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। सेरेना का कहना है कि उनका अन्य खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा परीक्षण कराया गया है। सेरेना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह बात कही है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पेज पर लिखा, 'यह कोई अनियमित ड्रग परीक्षण का समय है और वो भी सिर्फ सेरेना का। सभी खिलाड़ियों में मेरा ही सबसे ज्यादा परीक्षण किया जाता है। यह भेदभाव भेदभाव है? मुझे ऐसा लगता है।' बता दें कि विंबलडन में सेरेना ने परीक्षण करने वालों से अत्यधिक परीक्षण करने की बात कही थी।

जून में उन्होंने इस अघोषित परीक्षण के बारे में नाराजगी व्यक्त की थी, क्योंकि फ्लोरिडा स्थित उनके घर में उनका कई बार परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि उस समय जून में उनका पांच बार परीक्षण किया गया था, जबकि उनकी कुछ अन्य हमवतन खिलाड़ियों की जांच सिर्फ एक बार ही की गई थी।
विज्ञापन


अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स अगले हफ्ते कैलिफोर्निया के सेन जोस में मुबादाला सिलिकान वैली क्लासिक में हिस्सा लेने के बाद अगले महीने मॉन्ट्रियल में रोजर्स कप में भी खेलेंगी। सेरेना 30 जुलाई से पांच अगस्त तक सिलिकॉन वैली क्लासिक में खेलेंगी, जिसका आयोजन पहली बार सेन जोस स्टेट यूनिवर्सिटी में हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें