हॉल ऑफ फेम में फाइनल तक का सफल तय करने वाले युवा टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन एटीपी अटलांटा ओपन के पहले ही दौर में बाहर गए। दिग्गज लिएंडर पेस भी युगल में अपने जोड़ीदार के साथ पहली बाधा पार नहीं कर सके।
दुनिया के 115वें नंबर के खिलाड़ी रामकुमार को अमेरिका के टेलर फ्रिटज के हाथों 4-6, 4-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। प्रजनेश गुणेश्वरन पहले ही स्लोवाकिया के लुकास लेको के खिलाफ शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। इससे एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
युगल में पेस और अमेरिका के उनके जोड़ीदार जेम्स केरेटानी को माइक ब्रायन और फ्रांसिस तियाफोइ से 5-7, 1-6 से हार मिली। पूरव राजा और केन स्कुप्स्की की जोड़ी रिकाडर्र्स बेरानकिस और मालेक जजीरी की जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराकर क्वाटर्र फाइनल में पहुंच गई।