फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open: सेरेना जीत का शतक लगाने से एक कदम दूर, पेट्रा को मात देकर दर्ज की 99वीं जीत

Mon, 02 Sep 2019 07:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : social media
विज्ञापन

दिग्गज सेरेना विलियम्स ने टखने की चोट के बीच आसान जीत के साथ यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर 24वें ग्रैंड स्लैम की उम्मीदें कायम रखी हैं। वहीं दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी एशले बार्टी और नंबर तीन कैरोलिना प्लिस्कोवा चौथे दौर में हारकर बाहर हो गईं। इसी के साथ शीर्ष दस खिलाड़ियों में से सात बाहर हो गई हैं। अब नंबर एक नाओमी ओसाका, नंबर पांच इलिना स्वितोलिना और नंबर आठ सेरेना ही बची हैं।

विज्ञापन


छह बार की चैंपियन सेरेना ने क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिच को 6-3, 6-4 से हराकर यूएस में 99वीं और ग्रैंड स्लैम में 347वीं जीत दर्ज की। सेरेना ने जीत के बाद कहा कि यह मेरी ओर से बेटी अलेक्सिस ओलंपिया को तोहफा है। ओलंपिया रविवार को दो साल की हुई। 37 वर्षीय सेरेना को दूसरे सेट में मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा क्योंकि उनके टखने में चोट लग गई थी। पिछले पांच साल से यहां खिताब नहीं जीतने वाली सेरेना का सामना अब चीन की वांग कियांग से होगा जिन्होंने बार्टी को 6-2, 6-4 से मात देकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में अंतिम आठ में जगह बनाई। ब्रिटेन की जोहाना कोंटा ने मई में रोम फाइनल में प्लिसकोवा से मिली हार का बदला चुकता करते हुए उसे 6-7, 6-3, 7-5  से बाहर का रास्ता दिखाया। यूक्रेन की पांचवीं वरीय स्वितोलिना ने मेडिसन कीज को 7-5, 6-4 से हराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें