फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open: बड़ा उलटफेर, विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप को 116वें रैंक की टाउनसेंड ने हराया

Fri, 30 Aug 2019 12:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टाउनसेंड/हालेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप को उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी हालेप यूएस ओपन के दूसरे ही दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। यूएस ओपन में क्वालीफाई करने वाली 116वें रैंक की खिलाड़ी टेलर टाउनसेंड ने चौथे नंबर की खिलाड़ी सिमोना हालेप को 2-6, 6-3, 7-6 (7-4) से हरा दिया है। 

विज्ञापन


ग्रैंड स्लैम के दूसरे दौर में रोमानियाई खिलाड़ी हालेप ने पहला सेट एकतरफा तरीके से जीता लेकिन दूसरे और तीसरे सेट में टाउनसेंड ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए उन्हें हराकर सभी को हैरान कर दिया। 

दुनिया के सबसे बड़े टेनिस स्टेडियम आर्थर अशे में खेले गए मुकाबले में अमेरिका की 23 वर्षीय ने विंबलडन चैंपियन को हराकर पहली बार यूएस ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश किया।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नडाल और ज्वेरेव तीसरे दौर में 

तीर बार के चैंपियन राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलिया के थानासी कोकिनाकिस के चोट के कारण हटने से अगले दौर में प्रवेश किया। अब 18 बार के  ग्रैंड स्लैम विजेता अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए दक्षिण कोरिया के क्वालिफायर चुंग हियोन से टकराएंगे।

छठे वरीय अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिका के  फ्रांसेस टियाफो को पांच सेट के मैराथन मुकाबले में 6-3, 3-6, 6-2, 2-6, 6-3 से पराजित किया। डेनिल मेदवेदेव ने बोलिविया के हुगो डेलिन को 6-3, 7-5, 5-7, 6-3 से और 2016 यूएस ओपन चैंपियन स्टेन वावरिंका ने जेरेमी चार्डी को 6-4,6-3, 6-7, 6-2 से और ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने फ्रांस के वाइल्डकार्ड एंटोइन होआंग को 6-4, 6-2, 6-4 से मात दी। गेल मोनफिंस, डेनिस शापोवालोव और मारिन सिलिच भी तीसरे दौर में पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें