फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना और वोज्नियाकी ऑकलैंड क्लासिक के सेमीफाइनल में

Fri, 10 Jan 2020 09:18 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
विज्ञापन

23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स ने शुक्रवार को यहां लौरा सिगमंड को हराकर डब्ल्यूटीए आकलैंड क्लासिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सिगमंड ने अमेरिका की युवा कोको गॉफ को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी, लेकिन उन्हें सेरेना ने 90 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3 से मात दी। अब सेरेना की निगाहें तीन साल में पहला खिताब हासिल करने पर लगी हैं।

विज्ञापन


सेरेना ने पिछला खिताब 2017 ऑस्ट्रेलियाई ओपन में जीता था। अब उनका सामना तीसरी वरीय अमांडा एनीसिमोवा और यूज्नी बुकार्ड के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कैरोलिन वोज्नियाकी और जेसिका पेगुला की भिड़ंत होगी।

पूर्व नंबर एक वोज्नियाकी ने गत चैम्पियन और टूर्नामेंट की चौथी वरीय जूलिया जार्जेस को क्वार्टरफाइनल में 6-1, 6-4 से मात दी। पेगुला ने एलीजे कार्नेट के खिलाफ 6-0, 3-2 से आगे चल रही थीं, लेकिन फ्रांस की खिलाड़ी जांघ की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुई जिससे पेगुला सेमीफाइनल में पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें