फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलियम्स बहनों को हराने वाली अब होंगी आमने-सामने

Thu, 29 May 2014 12:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिस में खेले जा रहे फ्रेंच ओपन में बुधवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला और विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स दूसरे राउंड में हारकर बाहर हो गई।
विज्ञापन


सेरेना को स्पेन की एक अनजान खिलाड़ी गर्बाइन मुगुरूजा ने सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया। 17 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन सेरेना विश्व की 35वें नंबर की खिलाड़ी 20 वर्षीय मुगुरूजा के तेजतर्रार खेल के सामने कोई चुनौती नहीं पेश कर सकी।

मुगुरजा ने 64 मिनट में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की। मुगुरूजा का अगला मुकाबला स्लोवाकिया की युवा खिलाड़ी अन्ना श्मीदलोवा से होगा जिन्होंने एक घंटे पहले सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन


महिलाओं में आठवीं वरीयता प्राप्त जर्मनी की एंजेलिक कार्बर और 14वीं सीड स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो तीसरे दौर में पहुंच गईं लेकिन 12वीं सीड इटली की फ्लाविया पेनेटा को स्वीडन को जोहाना लार्सन ने 5-7, 6-4, 6-2 से हराकर बाहर कर दिया।

10वीं सीड इटली की सारा इरानी ने अमेरिका की मैडिसन की को 7-5, 3-6, 6-1 से पराजित कर दूसरे दौर का टिकट कटा लिया।

फेडरर और जोकोविच की आसान जीत
इस बीच, पुरुष एकल में दूसरी सीड और खिताब के प्रबल दावेदार सर्बिया के नोवाक जोकोविच और चौथी सीड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने आसान जीत के साथ तीसरे दौर में जगह बना ली।

जोकोविच ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6-1, 6-4, 6-2 से और फेडरर ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टमैन को 6-3, 6-4, 6-4 से हराया।

गत वर्ष पीठ की चोट के कारण फ्रेंच ओपन का हिस्सा नहीं बन सके ब्रिटेन के एंडी मरे ने पहले दौर में कजाखस्तान के आंद्रे गोलूबेव को 6-1, 6-4, 3-6, 6-3 से हराकर जीत दर्ज की।

दूसरे दौर में पहुंचे बोपन्ना और कुरैशी
भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के एहसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट पुरुष डबल्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

पहले दौर में बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी को भारत के ही दिविज शरन और ऑस्ट्रेलिया के रमीज जुनैद से कड़ी चुनौती मिली। दो घंटे तक चले इस रोमांचक मैच में आखिरकार बाजी बोपन्ना और कुरैशी के हाथ लगी और उन्होंने 7-5, 6-7, 7-5 से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें