फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमिसाल करियर, दर्ज कराई अपनी 650वीं जीत

Fri, 09 May 2014 05:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने एक जीत के साथ ही एक अनोखे क्लब में अपना नाम शामिल करा दिया।
विज्ञापन


शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की सेरेना ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को 6-2, 6-3 से पीटकर अपने शानदार करियर की 650वीं जीत दर्ज की।

इसके साथ ही उन्होंने मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेरेना इस जीत से महिला टेनिस के इतिहास में 650 कॅरियर जीत दर्ज करने वाली 11वीं खिलाड़ी बन गई हैं।
Trending Videos

पर चोट ने दे दिया जोर का झटका

सेरेना विलियम्स से पहले यह मुकाम मार्टिना नवरातिलोवा, क्रिस एवर्ट, स्टेफी ग्राफ, वर्जिनिया वाडे, अरांता सांचेज विकारियो, लिंडसे डेवनपोर्ट, कोंचिता मार्टिनेज, एवोन गोलागांग, बेली जीन किंग और वीनस विलियम्स हासिल कर चुकी हैं।

सेरेना का अगला मुकाबला पूर्व विंबलडन चैंपियन क्वितोवा से था जिन्होंने हमवतन लूसी सफारोवा को 6-4, 6-3 से हराया। लेकिन सेरेना को चोट के कारण टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल से बिना कोई गेंद खेले हटना पड़ा। इस तरह से की इस महीने होने वाले वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन की उनकी तैयारियों को गहरा झटका लगा।

सेरेना अगर अपना अगला मुकाबला जीत लेती तो वह अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स (651) की जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेतीं।

सानिया-कारा मैड्रिड ओपन से बाहर

सानिया मिर्जा और कारा ब्लैक की जोड़ी यहां डब्लूटीए मैड्रिड ओपन में महिलाओं की डबल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई।

पांचवीं सीड भारत और जिंबाब्वे की सानिया-कारा जोड़ी को टॉप सीड चीनी ताइपे की सु वेई शेह और चीन की सुई पेंग ने रोमांचक मुकाबले में 7-5, 1-6, 8-10 से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

आगासी ने नदाल को बताया फेडरर से बेहतर

अमेरिका के पूर्व टेनिस स्टार आंद्रे आगासी ने स्पेनिश स्टार राफेल नदाल को रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लेम खिताब हासिल करने वाले स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी रोजर फेडरर के मुकाबले टेनिस इतिहास का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना है।

आगासी ने कहा, "मैं नदाल को नंबर वन और फेडरर को नंबर दो पर रखूंगा। फेडरर को शुरुआती चार साल प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ा और वह एंडी रोडिक और लेटन हेविट से आगे थे। वहीं नदाल को रोजर फेडरर, नोवाक जोकेविच और एंडी मरे की चुनौती से जूझना पड़ा जो टेनिस का स्वर्ण युग रहा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें