फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा ने जीता एक और खिताब

Mon, 22 Sep 2014 01:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सत्र में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने एक और खिताब पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे की अपनी जोड़ीदार कारा ब्लैक के साथ सानिया ने स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा और कार्ला सुआरेज नावारो को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से हराकर साल का दूसरा खिताब जीता। सानिया और कारा ने स्पेन की अपनी विपक्षी खिलाड़ी को महज 75 मिनट में धूल चटाया।
विज्ञापन


सानिया इसी महीने ब्राजील के अपने जोड़ीदार ब्रुनो सोअर्स के साथ यूएस ओपन में मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत चुकी हैं। सानिया की इस जीत के बाद इंचियोन एशियन गेम्स में भारत के टेनिस में भी पदक जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं क्योंकि देश के शीर्ष खिलाड़ी लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना और सोमदेव देववर्मन हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


एशियन गेम्स में सानिया मिक्स्ड डबल्स में या तो दिविज शरण या फिर साकेत मिनेनी के साथ जोड़ी बना सकती हैं जहां भारत के पदक जीतने की पूरी संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें