सानिया मिर्जा का वो फैसला बेहद कारगर साबित हुआ जिसके दम पर वह अब दुनिया में नंबर वन बनने के बेहद करीब पहुंच गई हैं।
सानिया मिर्जा इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इस सुपर स्टार भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने रविवार को अपने करियर का 25वां डब्ल्यूटीए खिताब जीत लिया।
सानिया ने इस साल स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ नई जोड़ी बनाते हुए कोर्ट में उतरने का फैसला लिया था जो बेहद कामयाब रहा। भारत और स्विस की इस जोड़ी ने लगातार दूसरा खिताब पर कब्जा जमाते हुए मियामी ओपन जीत लिया है। इससे पहले इस जोड़ी ने परिबास ओपन का खिताब भी जीता था।
सानिया इस खिताबी सफलता का भी जमकर जश्न मनाया और ट्विटर पर जश्न के बारे में बताया भी।
Phew .. what a day
'खिताबी जीत में सानिया के पापा का भी हाथ'
शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया-मार्टिना ने खिताबी मुकाबले में शुरुआती संघर्ष के बाद रूसी जोड़ी एकटेरीना मकारोवा और ऐलना वेसनीना को 7-5, 6-1 से हरा दिया। पहले सेट में यह जोड़ी 2-5 से पिछड़ी हुई थी लेकिन इसके बाद दोनों ने वापसी की और रूसी जोड़ी को आगे आने का मौका नहीं दिया। इस जोड़ी ने अब तब लगातार 8 गेम जीते।
मार्टिन हिंगिस ने इस जीत के लिए सानिया के पिता इमरान मिर्जा का भी शुक्रिया अदा किया जिनकी सलाह ने जीत में अहम योगदान दिया। सानिया की जहां यह 25वीं युगल खिताब है तो वहीं मार्टिना के लिए यह 43वां खिताब रहा।
Champions in Miami title number 25 #thankful #2outof2 #2inarow #silverjubilee pic.twitter.com/ftvUOiJRMZ— Sania Mirza (@MirzaSania) April 6, 2015
जीत के बाद सानिया का एक और ट्विट
Championssss #miamiopen #2outof2 #winners #thankful #grateful https://t.co/xPXjhTSP9Q— Sania Mirza (@MirzaSania) April 6, 2015
नंबर वन बनने के बेहद करीब सानिया
इस जीत के साथ सानिया-मार्टिना की जोड़ी अब तीसरे नंबर पर आ जाएगी। वहीं सानिया मिर्जा की युगल में व्यक्तिगत रैंकिंग में भी सुधार होगा और नंबर वन बनने के लिए अब महज 145 अंक ही दूर रह गई हैं।
.@MHingis & @MirzaSania win @MiamiOpenTennis! Complete Indian Wells/Miami double--> http://t.co/Twp1YYrBoc #WTA pic.twitter.com/6mEPZwzFcp— WTA (@WTA) April 6, 2015
.@MHingis/@MirzaSania set @MiamiOpenTennis doubles final vs @KateMakarova1/@EVesnina001-> http://t.co/pcgdP1xxUE #WTA pic.twitter.com/NYXToDWog8— WTA (@WTA) April 4, 2015