फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया-मार्टिना की जोड़ी यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर गई है।
विज्ञापन

टॉप सीड भारत और स्विस जोड़ी ने महिला युगल के तीसरे दौर के मुकाबले में 13वीं सीड डच और चेक गणराज्य की माइकेला क्राजिसेक और बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी को 6-3, 6-0 से पराजित किया।
यह मुकाबला 59 मिनट तक चला। क्वार्टरफाइनल में सानिया और मार्टिना का सामना नौवीं सीड चीनी ताइपे की यंग-जान चान और हाओ-चिंग चान से होगा जिन्होंने तीसरे दौर के मुकाबले में गैर वरीय रोमानिया की इरिना-कामेलिया बेगू और रालुका ओलारू को 5-7, 6-1, 7-6 (4) से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलेंडर ग्रैंड स्लैम से तीन जीत दूर सेरेना

वर्ल्ड की शीर्ष वरीयता प्राप्त और 21 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने जीत के क्रम को आगे बढ़ाते हुए वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उनका सामना बड़ी बहन वीनस विलियम्स से होगा।
कैलेंडर ग्रैंड स्लैम पूरा करने की कोशिशों में जुटीं सेरेना ने महिलाओं की एकल वर्ग के चौथे दौर के मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी 19वीं सीड मैडिसन केयस को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से शिकस्त दी। सेरेना ने इस दौरान मात्र छह जबकि केयस ने 19 बेजां गलतियां की।
सेरेना की बड़ी बहन 23वीं सीड वीनस ने चौथे दौर में 152वीं रैंक की इस्टोनिया की क्वालीफायर एनेट कोंटावीट को 6-2, 6-1 से पराजित किया। वीनस वर्ष 2010 के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं। 35 वर्षीया वीनस, सेरेना से दो साल बड़ी हैं।
वीनस दो बार यूएस ओपन जीत चुकी हैं। उन्होंने 2000 और 2001 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। वह पांच बार विंबलडन खिताब भी जीत चुकी हैं। उन्होंने अंतिम बार विंबलडन को 2008 में अपने नाम किया था। कनाडा की यूज्नी बूचार्ड चोट की वजह से इटली की रोबेर्टा विंसी के खिलाफ मुकाबले में कोर्ट पर नहीं उतर सकीं।
इस प्रकार विंसी को वॉकओवर मिल गया और वह आसानी से तीसरी बार क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर गईं। क्वार्टरफाइनल में विंसी का सामना फ्रांस की क्रिस्टीना म्लाडेनोविक से होगा जिन्होंने 13वीं सीड रूस की एकाटेरिना माकारोवा को 7-6, 4-6, 6-1 से शिकस्त दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें