फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा के करियर में एक और बड़ी उपलब्धि

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सानिया मिर्जा के करियर में एक और उपलब्धि जुड़ी है। वह शीर्ष पांच में शुमार होने वाली पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन


भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सानिया जारी ताजा डब्लूटीए रैंकिंग के डबल्स में एक स्थान के सुधार के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी है।
विज्ञापन


हाल ही में संपन्न ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन में सानिया और उनकी जोड़ीदार जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक को हार कर बाहर होना पड़ा था।

लेकिन महिला डबल्स के दूसरे दौर में पहुंची सानिया को इससे 130 अंकों का फायदा हुआ जिससे वह 5970 अंकों के साथ रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गईं।

सानिया ने अपनी रैंकिंग पर खुशी जताते हुए कहा, "अपनी तीसरी सर्जरी के बाद वापसी करने पर मेरे लिए चीजें आसान नहीं थी और उस दौरान लग रहा था कि मेरा करियर खत्म होने के करीब पहुंच गया है। लेकिन, उस दौर से उबर कर जबरदस्त वापसी करना और रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचना मेरे लिए बहुत सुखद है।"
विज्ञापन


दूसरी ओर, एकल वर्ग में सोमदेव देववर्मन 10 स्थानों की गिरावट के साथ 135वें नंबर पर खिसक गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें