भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स ने अमेरिका की लारेन डेविस और मेगन माउल्टन लेवी की जोड़ी को शिकस्त देकर महिला युगल के तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।
सातवीं सीड सानिया-बेथानी की जोड़ी ने पहले सेट में हारने के बाद एक घंटा 41 मिनट तक चले मुकाबले में अमेरिकी जोड़ी को 1-6, 6-3, 6-0 से मात दी।
भारतीय-अमेरिकी जोड़ी का अगले राउंड में 11वीं सीड रूस की एनेस्तासिया पावलुचेंकोवा और चेक गणराज्य की लुसी सफारोवा की जोड़ी से मुकाबला होगा।
सानिया मिक्स्ड डबल्स के पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो चुकी हैं। हालांकि लिएंडर पेस अपनी जोड़ीदार जेलेना जांकोविक के साथ मिक्स्ड डबल्स के अगले दौर में पहुंच चुके हैं।