फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: युद्ध के विरोध में उतरे रूसी खिलाड़ी, रुबलेनव ने मैच जीतने के बाद कैमरे में लिखा यह संदेश

Sat, 26 Feb 2022 11:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

रूस के टेनिस खिलाड़ी ने मैच जीतने के बाद कैमरे पर लिखा कृपया युद्ध न करें। उन्होंने पिछले हफ्ते ही यूक्रेन के जोड़ीदार के डेनिल मोलचानोव के साथ खिताब जीता था। 
विज्ञापन
एंड्री रुबलेव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के टेनिस स्टार एंडी रुबलेव ने मैच जीतने के बाद शांति की अपील की है। उनकी यह अपील फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है और उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। दुबई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच के बाद रुबलेव ने कैमरे पर लिखा कृपया युद्ध न करें। इस मैच में उन्होंने पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज को 3-6, 7-5, 7-6 से हराया। रुबलेव ने पिछले हफ्ते ही अपने यूक्रेनी जोड़ीदार डेनिल मोलचानोव के साथ मिलकर खिताब जीता था। 
विज्ञापन


रूस के सैनिक यूक्रेन में हमला कर चुके हैं और राजधानी कीव तक पहुंच चुके हैं। इसके बाद एक बड़े युद्ध का खतरा पैदा हो गया है और अमेरिका सहित कई देश रूस को रोकने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। 
 

रुबलेव के कैमरे में शांति का संदेश लिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो शेयर करके शांति की अपील कर रहे हैं। 

रुबलेव ने नहीं पूछा गया सवाल
मैच जीतने के बाद रुबलेव ने शांति की अपील की थी, लेकिन मैच के तुरंत बाद उनसे इसे लेकर कोई सवाल नहीं किया गया। वहीं गुरुवार को डेनिल मेदवेदव ने मैक्सिको ओपेन में इस हमले पर बात करते हुए कहा "घर से खबरें देख रहा हूं। मैक्सिको में सुबह आसान नहीं थी। एक टेनिस खिलाड़ी होने के नाते मैं पूरी दुनिया में शांति का समर्थन करता हूं। हम इतने सारे अलग-अलग देशों में खेलते हैं। ऐसी खबरें सुनना बिलकुल आसान नहीं है।" डबल्यूटीए की आगामी रैंकिंग में मेदवेदव अगले हफ्ते दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे। 
विज्ञापन


रुबलेव और मोलचानेव ने जीता था खिताब
पिछले हफ्ते एंडी रुबलेव और डेनिस मोलचानोव की जोड़ी ने ओपेन 13 में पुरुष युगल का खिताब जीता था। रुबलेव और मोलचानोव अच्छे दोस्त हैं। दोनों लगभग एक दशक से एक-दूसरे को जानते हैं। फाइनल मैच में इस जोड़ी ने रवेन क्लासेन और बेन मैक्लाचलन की जोड़ी को 4-6, 7-5, 10-7 से हराया था। 

लगातार हो रहा रूस का विरोध
यूक्रेन पर हमले के बाद लगातार रूस का विरोध हो रहा है। खेल जगत के कई खिलाड़ी पहले ही रूस का विरोध कर चुके हैं। गुरुवार को यूईएफए यूरोपा लीग के मैचों के दौरान रूस का विरोध हुआ। स्पेन की चर्चित टीम बार्सिलोना और इटली की टीम नेपोली के बीच प्लेऑफ मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी एक बैनर लेकर खड़े हुए थे। इस पर लिखा था- नो वॉर। वहीं, ओलंपिकोस और अटलांटा के बीच हुए मुकाबले के दौरान भी रूस के खिलाफ खिलाड़ी नजर आए। अटलांटा के लिए यूक्रेन के रुस्लान मालिनोवस्की ने गोल किया। गोल करने के बाद उन्होंने जर्सी ऊपर की ओर उठाई। नीचे एक सफेद रंग की बनियान पर लिखा था- यूक्रेन में युद्ध नहीं हो।

रूस के फुटबॉल खिलाड़ी फ्योडोर स्मोलोव ने भी शांति की अपील करते हुए यूक्रेन के समर्थन में इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी। इनके अलावा भी कई खिलाड़ी लगातार रूस का विरोध कर रहे हैं। 

रूस में नहीं होंगे खेल से जुड़े ये बड़े इवेंट
दुनिया के सबसे बड़े क्लब टूर्नामेंट चैंपियंस लीग के फाइनल की मेजबानी रूस से छीन ली गई है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए क्वालीफाइंग राउंड के मैच भी वहां नहीं होंगे। पोलैंड ने रूस के खिलाफ क्वालीफायर मैच नहीं खेलेगा। फॉर्मूला वन ने रशियन ग्रां प्री को भी रद्द कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्की महासंघ ने रूस में होने वाले पांच वर्ल्ड कप स्की इवेंट को फिलहाल नहीं कराने का फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की कार्यकारी बोर्ड ने सभी अंतरराष्ट्रीय खेल संघों से कहा है कि रूस या बेलारूस में आयोजित होने वाले सभी टूर्नामेंट को रद्द कर दें या उसे किसी दूसरे स्थान पर आयोजित करें। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ परिषद ने फैसला किया है कि 44वां शतरंज ओलंपियाड, दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता और एफआईडीई कांग्रेस रूस में आयोजित नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें